जूता कितने का पडा ?

loading...

आगरा केवल ताजमहल के लिए ही नहीं जूतों के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। बादशाह अकबर के जमाने से ही जूतों का उद्योग प्रगति पर था। स्वयं बादशाह आगरा के बेहतरीन जूते पहनने के शौकीन थे।

एक बार बादशाह अकबर ने बडी खोजबीन के बाद अपने लिये किमती जूते मंगवाये। उस दिन दरबार में बादशाह के जूतों की चर्चा चल रही थी। हरकोई बादशाह अकबर की चापलून में उनके जूतों की तारीफ के पूल बांध रहा था।

कुछ देर बाद दरबार में बीरबल ने कदम रखा तो उन्हें भी बादशाह अकबर के जूतो  के बारे में बताया गया। जूते देखकर बीरबल ने बादशाह अकबर सलामत से पूछा ?

आलमपनाह यह जूते कितने के है ? पुरे दो सौ रूपये के। फिर एक जूता कितने का पडा ? बीरबल ने पुछा? सौ रूपये का बादशाह ने तुरन्त उत्तर दिया। किन्तु तभी उनका ध्यान अपने उत्तर पर गया तो शरमाकर रह गये। बेचारे दरबारीयों से उस समय न हंसते बन रहा था न ही रोते। बीरबल का सवाल ही एसा था।

किसी भी विज्ञापन को विश्वास करने से पहले जांच करें ।
loading...

किसी भी विज्ञापन को विश्वास करने से पहले जांच करें ।

loading...

क्रमरहित सूची

Recent Posts

ज्ञान, आजाद है; और किसी को भी बिना किसी प्रतिबंध के ज्ञान का आनंद लेने का अधिकार है. इस में प्रकाशित कोई भी कहानी या लेख को आप बिना प्रतिबन्ध के उपयोग कर सकते हो. आप अपने ब्लॉग में यहाँ से कॉपी करके पेस्ट कर सकते हो लेकिन कोई भी फेब्रिकेशन या फाल्सीफिकेशन की जिम्मेदारी आप की होगी. वेबसाइट का सिद्धांत नैतिक ज्ञान फैलाना है, ना कि ज्ञान पर हक़ जताना. ज्ञान की स्वतंत्रता वेबसाइट का आदर्श है; आप जितना चाहते हैं उतना उसकी प्रतिलिपि(Copy) बनाकर बिना प्रतिबन्ध के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फैला सकते हो.