आँख वाला आंधा

loading...

एक दिन अकबर ने बीरबल से से प्रश्न किया-हमारे राज्य में आँखे होते हुए भी अंधो की संख्या कितनी है ? बीरबल ने कहा-हुजूर में आपको निश्चित संख्या तो नहीं बता सकता, लेकिन यह तय है की अपने राज्य में अंधो की अपेक्षा आँख वाले अंधो की संख्या ज्यादा है |

अकबर ने इसे प्रमाणित करने को कहा | बीरबल ने दो दिन में प्रमाण सहित सिध्द करने का दावा किया | दुसरे दिन सुबह बीरबल ने अपने घर के पास वाले रस्ते पर एक चारपाई बिछा दी | चारपाई बनी हुई नहीं थी, इसलिए बीरबल वही बैठकर उसे बुनने लगे | उन्होंने एक आदमी को कागज़ और कलम देकर अपने पास में बिठा लिया | देखते ही देखते पुरे शहर में यह बात फैल गयी | की बीरबल रास्ते में बैठकर स्वयं चारपाई बना रहा है | लोग वहां आते और बीरबल से पूछते-अरे बीरबल! आप यह क्या कर रहे हैं ? बीरबल कोई जवाब न देकर प्रश्न पूछने वाले आदमी का नाम पास बैठे कागज़ कलम लिए व्यक्ति को लिखवा देता | धीरे-धीरे यह सूचि काफी लम्बी हो गई | बादशाह तक इसकी सूचना पहुंची तो वे बीरबल को देखने आए | उन्होंने भी वही प्रश्न किया और बीरबल ने सूचि में उनका नाम सबसे ऊपर लिखवा दिया |

अकबर ने सारा माजरा पूछा तो बीरबल बोले- आप सहित सभी देख सकते हैं की में यहाँ बैठ-कर चारपाई बना रहा हूँ | फिर भी सभी ने मुझसे पूछा की में क्या कर रहा हूँ ? हुए न आप सभी आँख वाले अंधे | बादशाह ने अपनी भूल स्वीकार कर बीरबल को इनाम दिया |

लोग बड़े अजीब हैं, अभी आप खाना खा रहे हो, ‘तो पूछेंगे क्या कर रहा है, कहीं बैठे हो तो पूछते हैं, क्या कर रहा हैं | जबकी उन्हें बखूबी पता होता हैं, की यह बैठा हैं, यह खाना खा रहा है, लेकिन फिर भी वह पूछते हैं | जैसी की वे अंधे हो | ऐसे लोग पूछतें तो ऐसे हैं जैसे की उन्हें हमारी बड़ी परवाह हैं, और हमारी मदद करना चाहते हो | लेकिन जब उन्हें बता दो की भाई यह-यह बात हैं | तो वह अपने आपको इस तरीके से दूर करते हैं की पता भी नहीं चलने देतें |

दोस्तों – एक बात तो पक्की हैं, की अगर जीवन में सफल होना चाहते हो तो कभी ऐसे लोगों पर ध्यान मत देना | इनसे जितनी दुरी होगी उतना ही अच्छा रहेगा |

किसी भी विज्ञापन को विश्वास करने से पहले जांच करें ।
loading...

किसी भी विज्ञापन को विश्वास करने से पहले जांच करें ।

loading...

क्रमरहित सूची

Recent Posts

ज्ञान, आजाद है; और किसी को भी बिना किसी प्रतिबंध के ज्ञान का आनंद लेने का अधिकार है. इस में प्रकाशित कोई भी कहानी या लेख को आप बिना प्रतिबन्ध के उपयोग कर सकते हो. आप अपने ब्लॉग में यहाँ से कॉपी करके पेस्ट कर सकते हो लेकिन कोई भी फेब्रिकेशन या फाल्सीफिकेशन की जिम्मेदारी आप की होगी. वेबसाइट का सिद्धांत नैतिक ज्ञान फैलाना है, ना कि ज्ञान पर हक़ जताना. ज्ञान की स्वतंत्रता वेबसाइट का आदर्श है; आप जितना चाहते हैं उतना उसकी प्रतिलिपि(Copy) बनाकर बिना प्रतिबन्ध के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फैला सकते हो.